वाराणसी: BHU में महिला से अश्लील हरकत करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पिस्टल छीनकर भागने की कर रहा था कोशिश

उत्तर प्रदेश वाराणसी


मेडिकल कराने ले जाते समय पुलिसकर्मी को धक्का देकर छीनी थी सरकारी पिस्टल; अस्सी नाले के पास जवाबी फायरिंग में दाहिने पैर में लगी गोली।

वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) परिसर में महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी ऑटो चालक को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाते समय आरोपी ने पुलिसकर्मी की सरकारी पिस्टल छीनकर टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) परिसर में महिला से अश्लील हरकत करने के आरोपी ऑटो चालक मैनुद्दीन को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाते समय आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीनकर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी मैनुद्दीन (32) पुत्र औरूद्दीन के रूप में हुई है, जो वर्तमान में मिर्जापुर जिले के अहरौरा क्षेत्र के नारायणपुर में रह रहा था। 16 नवंबर को एक महिला ने लंका थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि ऑटो चालक मैनुद्दीन ने बीएचयू परिसर में उसके साथ अश्लील हरकत की है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 0583/2026 और बीएनएस (BNS) की धारा 75(2) के तहत केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया था।

पेशाब के बहाने रुकवाई गाड़ी और छीनी पिस्टल

मंगलवार की रात पुलिस टीम आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए दुर्गाकुंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जा रही थी। रविंद्रपुरी-अस्सी नाले से कुछ पहले आरोपी ने पेशाब करने के बहाने वाहन रुकवाया। गाड़ी रुकते ही उसने हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार को धक्का दिया और उनकी सरकारी 9 एमएम पिस्टल छीनकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

अस्सी नाले के पास मुठभेड़ और बरामदगी
पुलिस टीम ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी के दाहिने पैर में जा लगी। पुलिस ने घेराबंदी कर रात करीब 1:30 बजे अस्सी नाले के पास से उसे दबोच लिया। मौके से पुलिस ने छीनी गई सरकारी पिस्टल, 2 खोखा कारतूस और मैगजीन में लगे 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

इन धाराओं में दर्ज हुआ नया मुकदमा
पुलिस पर जानलेवा हमला करने और सरकारी हथियार छीनने के आरोप में मैनुद्दीन के खिलाफ लंका थाने में एक और मुकदमा (अपराध संख्या 0584/2026) दर्ज किया गया है। उस पर बीएनएस की धारा 109(1), 304(2), 317(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 7(बी)/27(2) के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
इस मुठभेड़ और गिरफ्तारी की कार्रवाई में लंका थाना प्रभारी राजकुमार, बीएचयू चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सौरभ तिवारी, नगवा चौकी प्रभारी नवीन चतुर्वेदी, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, अच्छे लाल, कांस्टेबल रवि यादव और रामसुरेश शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *