UP MLC Election: ‘राम ने यादव को मारा’… यूपी मतदाता सूची की इस भयंकर चूक पर आधी रात को हुआ बड़ा ऐक्शन!

उत्तर प्रदेश दिनेश शर्मा पत्रकार राजनीति

मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने तुरंत संज्ञान लिया। सोशल मीडिया पर बुधवार देर शाम यह डेटा वायरल होने के बाद, निर्वाचन आयोग ने आधी रात को सवा एक बजे ऐक्शन लेते हुए झांसी के मंडलायुक्त (जो इस क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी हैं) से तुरंत रिपोर्ट तलब की थी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर रिटर्निंग ऑफिसर व मंडलायुक्त झांसी, बिमल कुमार दुबे ने इस मामले की विस्तृत जांच कराई। जांच में सामने आया है कि:

  • मतदाता सूची तैयार करते समय लिपकीय त्रुटियां (Clerical Errors) हुई थीं।
  • इसके साथ ही इस मतदाता सूची में 100 से अधिक डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम भी पकड़े गए हैं।
  • भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी इस संबंध में आयोग को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद इन विसंगतियों को चिह्नित कर उनका निराकरण कराया गया है।

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र में 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होना तय है। चुनाव से ठीक पहले उपजे इस विवाद पर कमिश्नर बिमल कुमार दुबे ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया है कि इन लिपकीय त्रुटियों के कारण किसी भी वास्तविक मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा।
यदि पोलिंग बूथ पर मतदाता की सही पहचान स्थापित हो जाती है और पीठासीन अधिकारी या मतदान अधिकारी संतुष्ट हो जाते हैं, तो त्रुटिपूर्ण नाम वाले व्यक्ति को भी मतदान करने की पूरी अनुमति दी जाएगी। इस संबंध में सभी मतदान कर्मियों को पहले ही कड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *