वाराणसी: पत्नी की जान लेने की कोशिश करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, चौक पुलिस ने भेजा जेल

अपराध दिनेश शर्मा पत्रकार वाराणसी

वाराणसी: वाराणसी के काशी जोन अंतर्गत आने वाले थाना चौक पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अपनी ही पत्नी को जान से मारने का प्रयास करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह गिरफ्तारी 23 अक्टूबर 2026 को की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित पत्नी ने थाना चौक पर अपने पति के खिलाफ गंभीर धाराओं में शिकायत दर्ज कराई थी। वादिनी का आरोप था कि उसका पति उसके साथ बेरहमी से मारपीट करता है, गाली-गलौज करता है और उसे जान से मारने की कोशिश भी कर चुका है। महिला की तहरीर के आधार पर चौक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 0172/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 115(2) और 351(3) के तहत केस दर्ज किया था।

मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को जब दशाश्वमेध के सहायक पुलिस आयुक्त और चौक थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर की सूचना पर आरोपी को थाना क्षेत्र से ही दोपहर करीब 02:07 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

  • गिरफ्तार अभियुक्त का नाम: गुणाकर पाण्डेय (उम्र लगभग 32 वर्ष)
  • पिता का नाम: स्वर्गीय दिवाकर पाण्डेय
  • निवासी: सी0के0-63/133, छोटी पियरी, थाना चौक, जनपद वाराणसी।
    पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी और विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में चौक थाना के प्रभारी निरीक्षक श्री विजय कुमार शुक्ला, पियरी चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक श्री विकास कुमार मिश्रा, कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह, कांस्टेबल मदन कुमार और कांस्टेबल प्रदीप कुमार शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *