Varanasi News: तीसरे दिन मिली नदी में किशोर की लाश

अपराध उत्तर प्रदेश वाराणसी

By- Dinesh Sharma

Varanasi News: वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव का 14 वर्षीय शिवम शनिवार को वरुणा नदी में स्नान करते समय लापता हो गया था। सोमवार सुबह गद्दोपुर (राखी नेवादा) के पास नदी में उसकी लाश तैरती मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ टीम की मदद से शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बड़ागांव। थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में शनिवार को वरुणा नदी में स्नान करते समय ग़ायब हुये 14 वर्षीय किशोर शिवम की लाश तीसरे दिन सोमवार को गद्दोपुर ( राखी नेवादा) के पास वरुणा नदी में तैरती मिली। सुचना पर पहुंची बड़ागांव पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने लाश को पानी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार की सुबह लगभग 8 बजे नदी के किनारे स्थित गांव के लोग पानी में एक तैरती हुई लाश को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस एनडीआरएफ टीम को बुलाकर लाश को पानी से बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान शिवम निवासी बलुआ गांव के रुप में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *