मीरजापुर सदर से चुनाव लड़ने की चर्चा, 15 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर किया नई सियासी पारी का ऐलान
मीरजापुर। पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने गुरुवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी ‘जननीति भारत पार्टी’ की औपचारिक घोषणा कर दी। उन्होंने दोपहर एक बजे सोशल मीडिया पर करीब 8.29 मिनट का वीडियो जारी कर पार्टी के गठन, उद्देश्य और आगामी राजनीतिक रणनीति की जानकारी दी। उनके मीरजापुर सदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चर्चा भी तेज हो गई है।
प्रशासनिक सेवा के बाद राजनीति में कदम
संवाददाता, मीरजापुर। यूपी कैडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी रहीं दिव्या मित्तल ने करीब 13 वर्ष की प्रशासनिक सेवा के बाद राजनीति में कदम रखा है। उन्होंने 30 अगस्त 2026 को मां विंध्यवासिनी देवी के जन्मोत्सव के दिन स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था। इसके बाद से ही उनके राजनीतिक सफर को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।

मीरजापुर और देवरिया में जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल चुकीं दिव्या मित्तल का मीरजापुर से पुराना जुड़ाव रहा है। नवरात्र में मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के बाद उन्होंने 15 अक्टूबर को अपनी राजनीतिक पार्टी की घोषणा करने की बात कही थी। गुरुवार को उन्होंने तय कार्यक्रम के अनुसार अपनी पार्टी का ऐलान कर दिया।
वीडियो में उन्होंने “सूरज को निकलने के लिए किसी से अनुमति नहीं” संदेश के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि जननीति भारत पार्टी प्रदेश में अपने प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी के उद्देश्यों और राजनीतिक सोच से जुड़े कई बिंदु भी उन्होंने वीडियो

