वाराणसी: नाटी इमली भरत मिलाप में काशी नरेश से मिले सपा नेता विष्णु शर्मा, भाजपा खेमे में बढ़ी बेचैनी!

उत्तर प्रदेश दिनेश शर्मा पत्रकार राजनीति वाराणसी

वाराणसी:
वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध नाटी इमली भरत मिलाप उत्सव के दौरान आज उस समय सियासी पारा अचानक चढ़ गया, जब समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश सचिव व पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’ ने महाराजा काशी नरेश अनंत नारायण सिंह से खास मुलाकात की। धार्मिक और सांस्कृतिक मंच पर हुई इस हाई-प्रोफाइल मुलाकात के बाद वाराणसी के राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर शुरू हो गया है, जिसने विपक्षी दलों, विशेषकर भाजपा खेमे में खासी बेचैनी बढ़ा दी है।

नागरी प्रचारिणी सभा में हुआ भव्य स्वागत

ऐतिहासिक परंपरा के अनुसार, जब महाराजा काशी नरेश प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के अलौकिक मिलाप के साक्षी बनकर और उन्हें स्वर्ण गिन्नी (सिक्का) अर्पित करने के बाद विशेश्वरगंज स्थित नागरी प्रचारिणी सभा पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद सपा नेता विष्णु शर्मा ने उनका तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य अभिनंदन किया।

विशिष्ट अतिथि कक्ष की वार्ता से मची खलबली

औपचारिक स्वागत के तुरंत बाद सपा सचिव विष्णु शर्मा और महाराजा काशी नरेश के बीच विशिष्ट अतिथि कक्ष में कुछ देर तक एकांत में वार्ता हुई। दोनों के बीच हुई इस संक्षिप्त लेकिन बेहद महत्वपूर्ण बातचीत को देखकर कार्यक्रम में मौजूद भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में साफ तौर पर हलचल देखी गई। इस धार्मिक मंच पर सपा नेता की महाराजा से इस नजदीकी के अब राजनीतिक हलकों में अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।

बड़ी संख्या में समर्थक रहे मौजूद

धार्मिक उल्लास के बीच हुई इस राजनीतिक सुगबुगाहट के दौरान सपा नेता के साथ मुख्य रूप से संजू विश्वकर्मा, शिल्पा विश्वकर्मा, स्वाती विश्वकर्मा, आराधना विश्वकर्मा सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता और श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस मुलाकात ने आने वाले दिनों के लिए वाराणसी की राजनीति में एक नया कौतूहल पैदा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *